Search

April 25, 2026 5:59 am

महेशपुर विधानसभा में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, झारखंड में सबसे ज्यादा लगभाष 80% वोटिंग,कुशल नेतृत्व।

इकबाल हुसैन

महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार के चुनाव में मतदान का रिकॉर्ड टूट गया है। पाकुड़ जिले के डीसी मनीष कुमार और एसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में महेशपुर प्रखंड के अधिकारियों ने मतदान के लिए शानदार व्यवस्था की। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई बूथों पर स्पेशल थीम और स्मार्ट बूथ बनाए गए, जिससे ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मतदान का उपयोग कर सकें। महेशपुर विधानसभा के थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने थाना पुलिस बल के कुशल नेतृत्व का प्रदर्शन करते हुए युद्ध स्तर पर जनसंपर्क अभियान में भाग लिया और पुलिस बल ने सीमा क्षेत्र पर अपनी मुस्तैदी बरकरार रखी। इसके परिणामस्वरूप, पूरे महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुआ। जिला प्रशासन और प्रखंड के सभी पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व के कारण वोट प्रतिशत पूरे झारखंड में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण में अव्वल रहा।

img 20241120 wa00873662776561277467466

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!