Search

April 29, 2026 5:27 am

चुनाव बाद तनवीर आलम पहुंचे पाकुड़, रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में हजारों कार्यकर्ताओं से की मुलाकात।

सतनाम सिंह

गुरुवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम पाकुड़ पहुंचे और रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। उन्होंने विधानसभा चुनाव में सभी की मेहनत पर खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद और आभार जताया। तनवीर आलम ने कहा कि महागठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर लोगों से जन समर्थन मांगने का काम किया है और सभी ने जी तोड़ मेहनत की है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि पाकुड़ विधानसभा में महागठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम की जीत सुनिश्चित है, जो महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है।
उन्होंने 23 नवंबर को बाजार समिति पाकुड़ में चुनाव गिनती के दौरान सभी को चौकसी बरतने के लिए कहा। साथ ही, वे पूरे झारखंड प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनने पर आश्वस्त दिखे। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार दोबारा से बनने जा रही है, जिसमें कोई शक नहीं है। गठबंधन सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से झारखंड प्रदेश के लोगों में गठबंधन सरकार पर भरोसा बढ़ा है, जिसके फलस्वरूप 23 नवंबर को बेहतर परिणाम के साथ हेमंत सोरेन की सरकार दोबारा से बनने जा रही है।

img 20241121 wa00155601466784049641301

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!