Search

October 5, 2026 10:18 am

महेशपुर विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत पर झामुमो समर्थकों ने मनाया जश्न, भारी मतों से हासिल की हैट्रिक जीत।

इकबाल हुसैन

पाकुड़िया प्रखंड भर में विधानसभा चुनाव परिणाम जानने को लेकर शनिवार को हर कोई दिन भर टेलीविजन और मोबाईल से चिपके रहे। महेशपुर विधानसभा से इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी प्रो स्टीफन मरांडी की लगातार बढ़त की खबर सुनकर झामुमो कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर देखी जा रही थी और झामुमो कार्यालय में समर्थको में जुटान देखी गई । झामुमो समर्थक प्रो स्टीफन मरांडी की जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त थे।इस बीच झामुमो समर्थक पटाखे फोड़ कर एवं नाचते गाते हुए मिठाईयां बांट कर जश्न मना रहे थे। वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यालय में सन्नाटा देखी गई। झामुमो ने इस वार हैट्रिक लगाकर भारी मतों से जीत दर्ज कर ली ।

img 20241123 wa00581309864716028148069

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!