Search

April 25, 2026 12:15 am

सात दिवसीय रामकथा का शुभारंभ।

कथा वाचक पंडित रविशंकर ठाकुर ने श्रद्धालुओं को दिया भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का संदेश।

सतनाम सिंह

महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीश्री 1008 बूढ़ा बाबा शिवमंदिर परिसर में बीते शनिवार देर शाम से सात दिवसीय रामकथा का शुभारंभ की गई. वही रविवार को भी कथा वाचक पंडित रविशंकर ठाकुर ने सैकड़ो श्रद्धालु के बीच भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर भावपूर्ण ढंग से वक्तव्य रखा. पंडित रविशंकर ठाकुर ने कहा कि इस कलियुग में मोक्ष प्राप्ति का एकमात्र माध्यम भगवान श्रीराम के नाम का स्मरण करना है. जीवन के तकलीफों को भुलाकर अपने कथन, वचन तथा बड़ों की आज्ञा को शिरोधार्य कर कार्य करने के कारण ही वे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कहलाए है. हम सभी को भी उनके जीवन चरित्र का अनुशरण करना चाहिए. इस अवसर पर राजहंस झा, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार, श्री रामनवमी अखाड़ा समिति समेत सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!