Search

April 25, 2026 12:14 am

पाकुड़ एवं राजमहल के नेता मिले मुख्यमंत्री से दी जीत की बधाई।

राजकुमार भगत

पाकुड़। राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत की खुशी में केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा , राजमहल सांसद विजय हांसदा, राजमहल से नवनिर्वाचित विधायक एमटी राजा , पाकुड़ जिले के जिला संगठन प्रभारी अजीजुल ईस्लाम व पाकुड़ जिले के जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया एवं उन्हें जीत की बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मिलकर इस चुनाव में जनता द्वारा मिले इस आशीर्वाद के लिए माननीय मुख्यमंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन व झामुमो नेत्री श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन के कठिन परिश्रम व मेहनत की प्रशंसा की।वही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जिस मकसद से राज्य की जनता ने अपना आशीर्वाद हमें दिया है, हम पूरी निष्ठा के साथ राज्य के गरीब गुरबों, आदिवासियों- मूलवासियों, युवाओं, मजदूरों, किसानों व महिलाओं के हितों में जनकल्याण की योजनाओं को कार्यान्वित करते रहेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!