Search

April 24, 2026 9:16 pm

कृषको के बीच किया गया गेंहू का बीज वितरण

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): हिरणपुर लेम्प्स के द्वारा मंगलवार को कृषको के बीच गेंहू का बीज वितरण किया। कृषि विभाग के द्वारा लेम्प्स को प्रभेद डिबिडब्लू 187 किस्म का 249.60 क्विंटल गेंहू का बीज उपलब्ध कराया गया है। इसकी मूल्य प्रति क्विंटल 4000 रुपये है। इसमें कृषको को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज की वितरण की जा रही है। वितरण के दौरान हाथकाठी , तारापुर , देवपुर आदि जगहों के कृषक उपस्थित थे। लेम्प्स सदस्य सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषको के बीच ससमय गेंहू की बीज वितरण की जा रही है। इसके पूर्व खरीफ फसल को लेकर धान की उन्नत बीज उपलब्ध कराया गया था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!