Search

June 19, 2026 2:19 pm

कौशल विकास केंद्र में 74 प्रशिक्षित युवतियों को नियुक्ति पत्र वितरन

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़):बुधवार को हिरणपुर प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर स्थित कौशल विकास केंद्र में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया। जिसमें 74 प्रशिक्षित युवतियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में देश के कई कम्पनियो के प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिसमें प्रशिक्षित 272 वुवतियो ने भाग लिया। जिसमे ब्लू जर्सी गारमेंट कम्पनी तिरुपुर के लिए 72 युवतियों के चयन किया गया। सभी चयनित युवतियों को तीन जनवरी को सम्बन्धित कार्य क्षेत्र में योगदान करना है।कौशल विकास केंद्र के प्रोजेक्ट मैनेजर ने सभी चयनित युवतियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण के बाद कहा कि क्षेत्र में बेरोजगारी समस्याओ से निजात दिलाने को लेकर संस्थान के द्वारा युवक युवतियों को निरन्तर प्रशिक्षण दी जा रही है। इसमें प्रशिक्षण प्राप्त युवाओ को रोजगार भी उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे कि स्वालम्बन बन आर्थिक उपार्जन कर सके। इस अवसर पर यूएनडीपी के प्रवीण कुमार सिंह , राजा रंजन , हिमांशु मसीह , जयप्रकाश हाजरा , कमल सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!