Search

April 24, 2026 6:17 pm

पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न, 14 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा

सतनाम सिंह

जिला पंचायत राज पदाधिकारी, पाकुड़ प्रीतिलता मुर्मू की अध्यक्षता में जिला पंचायत राज कार्यालय कक्ष में पंचायती राज विभाग से संबंधित निम्न बिंदुओं पर की गई समीक्षा।

  1. पंचायत सचिवालय भवन की स्थिति तथा सुविधा की उपलब्धता।
  2. ⁠15 वें वित्त आयोग में व्यय की स्थिति (पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत)।
  3. ⁠पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण योजना में व्यय की स्थिति।
  4. ⁠पंचायत ज्ञान केंद्र की स्थिति।
  5. ⁠प्रखंड पंचायत संसाधन केंद्र की स्थिति।
  6. ⁠डिजिटल पंचायत योजना।
  7. प्रखंड वार ⁠पंचायत स्वयसेवकों के प्रतिवेदन की स्थिति।
  8. ⁠पंचायत स्तरीय कर्मियों का रोस्टर अनुपालन।
  9. ⁠ग्राम पंचायत समन्वय समिति के बैठक की स्थिति।
  10. ⁠पंचायत स्तर पर बायोमैट्रिक उपस्थिति की स्थिति।
  11. ⁠पंचायत स्तर पर जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत होने की स्थिति।
  12. ⁠ ⁠प्रखंड एवं ग्राम पंचायत को विभिन्न योजना अंतर्गत प्राप्त राशि के विरुद्ध उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा किये जाने की स्थिति।
  13. ⁠निर्वाचित जन प्रतिनिधियों द्वारा डिजिटल सिग्नेचर के उपयोग की स्थिति।
  14. ⁠अन्यान्य।

उक्त बैठक में संबंधित प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, पंचायत राज स्वशासन परिषद एवं अन्य उपस्थित थें।

img 20241127 wa00563015517828353735545

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!