Search

April 24, 2026 6:16 pm

मनिरामपुर मुखिया ने विधायक निशात आलम को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर की शिष्टाचार मुलाकात।

बजरंग पंडित

पाकुड़ कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता सह मनिरामपुर के मुखिया मोजीबुर रहमान के नेतृत्व में कांग्रेस के कई समर्थक ने गुरुवार सुबह नवनिर्वाचित विधायक निशात आलम,एवं तनवीर आलम से उनके रांची आवास में मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने निशात आलम को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और झारखंड सरकार में उन्हें मंत्री पद से नवाजे जाने की उम्मीद जताई। मुखिया मोजिबुर रहमान ने कहा कि निशात आलम को मंत्री पद मिलने से पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे झारखंड राज्य का विकास तेजी से होगा। इससे पहले मोजीबुर रहमान ने अपनी पूरी टीम के साथ निशात आलम के चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाई थी। कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम ने मुखिया एवं ग्रामीणों का स्वागत करते हुए कहा की आप ग्रामीण के सहयोग से एक शानदार जीत मिली है। मौके पर मुखिया मोजीबुर रहमान के साथ अताउर रहमान, खुर्शीद आलम,जौहर शेख, फेकारुल शेख एवं कई ग्रामीण मौजूद रहे।

img 20241128 wa0001772961126508954535

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!