Search

April 24, 2026 6:17 pm

वृद्धा आश्रम के वृद्धों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बांटी गई कंबल, ठंड से बचाव के लिए की गई विशेष व्यवस्था

सतनाम सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर आज डालसा सचिव अजय कुमार गुड़िया ने पाकुड़ सदर के सोनाजोड़ी में स्थित वृद्धा आश्रम में पहुंच कर सभी वृद्ध से मिलकर उनके स्वास्थ, खान पान, समेत अन्य सुविधाओं का जानकारी ली।सचिव अजय कुमार गुड़िया ने सभी वृद्ध के बीच बढ़ते ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया गया। मौके पर वृद्ध आश्रम के संचालक विनोद प्रामाणिक को अन्य योग्य वृद्ध को योजना से जोड़ने और देखभाल से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दी गई। किसी भी प्रकार के असुविधा होने पर जानकारी देने की बात कही गई।मौके पर न्यायालय कर्मी नंदलाल पाल, वृद्ध आश्रम के कर्मी मो मगरू अंसारी , पैरा लीगल वॉलिंटियर्स नीरज कुमार राउत समेत अन्य उपस्थित रहे।

img 20241128 wa00037345467733582828722

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!