Search

June 18, 2026 3:11 am

पल्स पोलियो टीकाकरण को लेकर बैठक आयोजित

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): गुरुवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर बीएलटीएफ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने पल्स पोलियो टीकाकरण को लेकर उपस्थित कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी इस कार्यक्रम को सफल बनावे। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डा. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आगामी आठ से 10 दिसम्बर तक यह कार्यक्रम चलेगी। आठ दिसम्बर को सभी बूथ में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। वही नो व 10 दिसम्बर को घर घर जाकर दवा पिलाना है। इस वर्ष कुल 17200 बच्चो को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें प्रखंड के 111 बूथ व छह ट्रांजिट बूथ में दवा पिलाना है। इस कार्य को लेकर 30 पर्यवेक्षक , नो डिपो व सभी बूथ में सेविका व स्वास्थ्य सहिया उपस्थित रहकर कार्य करेंगे। बैठक में एसएमओ डा. धरून प्रसाद , डा. संजय कुमार सिंह ने भी अपना विचार व्यक्त किया। इस बैठक में बीईईओ रफीक आलम , आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिका , एलएस , जेएसएलपीएस बीपीएम सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

img 20241128 wa00105320070630244984649

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!