Search

April 22, 2026 3:26 pm

पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की तैयारी पूरी, बैठक आयोजित

बजरंग पंडित

पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम की शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने को लेकर शुक्रवार को पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय सभागार में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के सभी चिकित्साकर्मी, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाएं और संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सोमनाथ बनर्जी ने उपस्थित कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. भरत भूषण भगत ने बताया कि यह अभियान 8 से 10 दिसंबर तक चलेगा। 8 दिसंबर को सभी बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, जबकि 9 और 10 दिसंबर को घर-घर जाकर बच्चों को दवा दी जाएगी। इस वर्ष कुल 18,000 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रखंड में 139 बूथ और 3 ट्रांजिट टीमें बनाई गई हैं। इसके साथ ही दवा वितरण के लिए डिपो और सब-डिपो की व्यवस्था की गई है। सभी बूथों पर सेविका और स्वास्थ्य सहिया की तैनाती की गई है और उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। बैठक में बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, चिकित्सा प्रभारी डॉ. भरत भूषण भगत, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाएं, जेएसएलपीएस बीपीएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

img 20241129 wa00186113001975361557029

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!