Search

April 20, 2026 1:04 pm

व्यवहार न्यायालय पाकुड़ में हुआ मासिक लोक अदालत का आयोजन।

स्वराज सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार आज 30 नवंबर शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के अध्यक्षता में मासिक लोक अदालत का सफल आयोजन व्यवहार न्यायालय पाकुड़ में की गई। आज के इस लोक अदालत में कुल आठ बेंचों का गठन किया गया जिसमें सुलह समझौता के आधार पर 10 वादों का निष्पादन किया गया साथ ही सात लाख तीन हजार आठ सौ रुपए का समझौता कराया गया।मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव डालसा विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सादिश उज्जवल बेक प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास समेत वादी प्रतिवादी उपस्थिति रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!