Search

April 20, 2026 8:54 am

राजमहल व तीनपहाड़ के चर्चित कारोबारी शालिग्राम मंडल की 12 लाख की लुट के बाद गोलीमार कर कि अपराधियों ने हत्या।

मौके पर पहुंचे बरहरवा एसडीपीओ नितिन खण्डेलवाल ने लिया घटनास्थल का जायजा।

जिला ब्यूरो -अमित चौधरी।

साहिबगंज/तालझारी:-एक बार फिर साहिबगंज जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ता दिख रहा है घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं इस घटना से व्यवसायी वर्ग में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। सोमवार को राजमहल थाना क्षेत्र के जाने माने मंडल कोच बस व गंगोत्री फिलिंग स्टेशन( पेट्रोल पंप) बभनगामा के मलिक कल्याणचक- दलाही फाटक निवासी शालिग्राम मंडल 75 वर्षीय पिता स्वर्गीय जहाल मंडल की अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक शालिग्राम मंडल ग्रामीण बैंक जा रहे थे पैसे जमा करने।

मृतक के पुत्र पप्पू मंडल ने साहिबगंज सदर अस्पताल में पुलिस के समक्ष बताया कि पिताजी शनिवार एवं रविवार की पेट्रोल पंप की बिक्री के पैसे लेकर 10:30 बजे घर से अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीनपहाड़ ग्रामीण ब्रांचल बैंक 12 लाख रुपए नगद पैसा जमा करने के लिए निकले थे कि इसी बीच 10:45 बजे तीनपहाड़ के एक परिचित व्यक्ति ने फोन पर हमें बताया कि आपके पिताजी को अपराधियों ने गोली मार दिया है, जिसे सुन मैं हक्का-बक्का सा हो गया, किसी तरह अपने को संभालते हुए, मैं घटनास्थल पर पहुंचे तो देख की मेरे पिताजी जमीन पर गिरे पड़े हैं, तब तक
तीनपहाड़ थाना प्रभारी मो शाहरुख भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए थे गोली लगने के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए थे। थाना की गाड़ी से पिताजी को राजमहल अनुमंडल अस्पताल इलाज हेतु भर्ती कराया गया जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मित्र घोषित कर दिया।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे, बरहरवा एसडीपीओ ने लिया घटनास्थल का जायजा।

घटना के बाद बरहरवा एसडीपीओ नितिन खण्डेलवाल ,तीनपहाड़ थाना प्रभारी मो शाहरुख,तालझारी थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज,
राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर ,राधानगर थाना प्रभारी नितेश पांडे,दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना को लेकर जांच करते हुए आसपास के लोगो से पूछताछ किया।

बरहरवा एसडीपीओ ने किया कुछ कहा।

बरहरवा एसडीपीओ नितिन खण्डेलवाल ने कहा कि घटना का जांच की जा रही है. सूचना मिली है कि प्रतिदिन का कलेक्शन लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे, जिसे अपराधियो द्वारा गोली मारकर छीन लिया गया है अपराधी जल्द पकड़े जायेंगे.एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है ।

पुलिस ने शव को साहिबगंज सदर अस्पताल भेज पोस्टमार्टम के लिए।

मृतक शालिग्राम मंडल के शव को साहिबगंज सदर अस्पताल पोस्टमार्टम करने को लेकर एंबुलेंस से भेजा गया ,जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक की टीम ने गोली लगने वाले स्थान का एक्स-रे करवा कर पोस्टमार्टम किया । पोस्टमार्टम के उपरांत पुलिस ने शव को परिजन को सौंप दिया।मौके पर तीनपहाड़ थाना प्रभारी मोहम्मद शाहरुख, तालझारी थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर,राधानगर थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटे हुए थे।

img 20241202 wa00387258578391138344425
img 20241202 wa00392476440140735914857
img 20241202 wa00401377498998504537519
img 20241202 wa00415973233437293087700

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!