Search

April 20, 2026 12:13 am

माइनिंग चालान फेल या कोयला का अवैध परिवहन, मामला गंभीर, पुलिस ने किया खनन पदाधिकारी को सूचित।

पुराने माइनिंग चालान पर कोयला का परिवहन कर रहे ट्रक को पुलिस ने किया जप्त।

कोयला लदा ट्रक बोकारो बेरमो से जा रहा साहेबगंज।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)थाना क्षेत्र के साहेबगंज गोबिंदपुर मुख्य सड़क रोडगो के समीप शुक्रवार को पुलिस ने चालान फेल होने के कारण एक कोयला लदा ट्रक जेएच02बीपी 7494को जब्त किया है।जनकारी के अनुसार ट्रक बोकारो बेरमो से कोयला लेकर साहेबगंज जा रहा था कि रोडगो के समीप पुलिस ने ट्रक को जांच के लिए रोक कर चालक से कोयला से संबंधित कागजात की मांग किया, जिसमें चालान फेल पाया, जिसके कारण उक्त ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया।प्रभारी थाना प्रभारी गौतम कुमार दास ने बताया जांच में कोयला लदा ट्रक का चालान फैल पाया। जिसे जब्त कर आगे की करवाई हेतु जिला खनन पदाधिकारी को लिखित सूचना दिया गया है। आगे जिला खनन पदाधिकारी के आदेशानुसार करवाई किया जाएगा।

image editor output image4653656 1733490257994460482891068218504

Also Read: E-paper 03-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!