Search

October 4, 2026 5:23 am

विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, अभिभावकों ने सर्वसम्मति से 12 सदस्यों का किया चयन।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के गढ़बाड़ी उच्च विद्यालय में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में धर्मखांपाड़ा मुखिया मुन्नी मरांडी और वार्ड सदस्य बसिउल्लाह शेख ने विशेष रूप से भाग लिया। समिति के गठन में अभिभावकों ने सर्वसम्मति से 12 सदस्यों का चयन किया, जिसमें सूर्य भुईमाली को अध्यक्ष और जोसना प्रमाणिक को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।

समिति के सदस्य

  • पलास मंडल
  • गोपाल माल
  • सीता भुईमाली
  • मौसमी भुईमाली
  • किशोर माल सहित अन्य

इस अवसर पर सीआरपी सादेकुल आलम, बीआरपी अकबर अली, शिक्षक तापस झा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा-21 एवं राज्य नियम, 2011 के नियम 3 एवं 4 के अनुसार किया गया है। यह समिति विद्यालय के विकास के लिए विद्यालय विकास योजना का निर्माण, स्वीकृति एवं विकास कोष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!