Search

April 17, 2026 7:56 am

शांतिपूर्ण मतदान में पुलिस के अहम योगदान को लेकर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को किया सम्मानित।

मासिक अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ने दिए कई निर्देश, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक सुधार पर जोर।

राजकुमार भगत

पाकुड़। जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था, और प्रशासनिक सुधार को लेकर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवंबर माह में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और थाना, ओपी तथा संबंधित शाखा प्रभारियों को कई निर्देश जारी किए गए।

img 20241212 wa00195611886439769796204

निर्वाचन ड्यूटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान

विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में योगदान देने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उनके प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी इसी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

लंबित मामलों में तेजी लाने का निर्देश

बैठक में नवंबर माह तक लंबित 431 मामलों को 400 से नीचे लाने का लक्ष्य तय किया गया। सभी थाना और ओपी प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे लंबित मामलों की साप्ताहिक समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करें। अनावश्यक रूप से लंबित मामलों के लिए जिम्मेदार अनुसंधानकर्ताओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

img 20241212 wa0018243799659085850718

अवैध गतिविधियों पर सख्ती

कोयला चोरी, अवैध कोयला परिवहन और खनिज उत्खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अमरापाड़ा से दुर्गापुर रेलवे साइडिंग तक कोयला चोरी रोकने और अवैध कोयला परिवहन करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। अवैध बालू और पत्थर उत्खनन के मामलों में जिला खनन टास्क फोर्स के साथ मिलकर छापेमारी को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए।

चोरी और गश्ती अभियान पर जोर

पिछले दिनों में बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सघन वाहन जांच और रात्रि गश्ती बढ़ाने का आदेश दिया गया। सभी थाना प्रभारियों को पेट्रोलिंग पार्टी को मुस्तैदी के साथ भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए, विशेष रूप से रात में अत्यधिक सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया।

img 20241212 wa00207482873826714390946

शिकायतों का समाधान और शालीन व्यवहार पर बल

थानों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को शालीनता और संवेदनशीलता के साथ सुनने और त्वरित जांचोपरांत विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। डीआयएल 112 से प्राप्त शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गई। साथ ही, परिवाद पत्र, पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।

यातायात व्यवस्था में सुधार के निर्देश

यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ समन्वय कर वाहन चालकों की हेलमेट, सीटबेल्ट, रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस की जांच नियमित रूप से करने का निर्देश दिया गया।

img 20241212 wa002158723573637448805

लंबित वारंट और कुर्की आदेशों का अभियान चलाकर शीघ्र निष्पादन करने का आदेश दिया गया। वहीं, थानों में लंबित सभी मामलों के पर्यवेक्षण प्रतिवेदन 15 दिसंबर तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी और संबंधित शाखा अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस कर्मियों को सतर्कता, संवेदनशीलता और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!