Search

April 17, 2026 3:33 am

तंबाकू निषेध अभियान चलाकर वसूला गया जुर्माना

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया बीडीओ सोमनाथ बेनर्जी के निर्देशानुसार प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सहायक अभियंता रोहित गुप्ता एवं कनीय अभियंता ने शुक्रवार को प्रखंड के बसंतपुर , रामघाटी सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान दो दुकानदारों को तम्बाकू गुटखा आदि निषिद्ध पदार्थ बिक्री करते पाया गया जिनसे चेतावनी दंड स्वरूप 200 रुपया करके फाइन लिया गया और आगे से गुटखा, तम्बाकू, सिगरेट आदि निषिद्ध पदार्थ नहीं बेचने की हिदायत दी गई । बसंतपुर के सुदीप टुडू एवं बिचपहाड़ी के जतन किस्कू कुल दो दुकानदार पर 200 करके कुल 400 रुपए का जुर्माना किया गया । अधिकारियों ने बताया कि ऐसे निषिद्ध पदार्थ की बिक्री एवं सेवन प्रतिबंधित है।अभी छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!