Search

April 17, 2026 1:52 am

अज्ञात चोरों ने बैंक कर्मचारी की मोटरसाइकिल की चोरी

बजरंग पंडित

पाकुड़िया बाजार स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा पाकुड़िया के सामने से बैंक कर्मचारी परितोष कुमार साहू का हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाईकिल चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार शाम का बताया जाता है। जानकारी के अनुसार बैंक कर्मी पाकुड़िया निवासी परितोष साहू शुक्रवार को भोजनावकाश के बाद 3.30 बजे दिन में अपना जे एच 04 एल 7081 नंबर का काला रंग का हिरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लेकर ग्रामीण बैंक पहुंचा और बैंक के सामने मोटरसाइकिल को खड़ा कर अंदर ड्यूटी में चला गया । शाम में शाखा बंद होने पर 6.35 बजे बैंक से बाहर निकला तो बाहर रखे गए स्थान पर मोटरसाईकिल गायब पाया । काफी खोजबीन के बाद भी मोटरसाईकिल नहीं मिला । तब परितोष ने पाकुड़िया थाना प्रभारी को घटना की लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की । ज्ञात हो कि परितोष साहू झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक पाकुड़िया शाखा में अस्थायी अनुचर के पद पर कार्यरत है । थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच के जांच किया साथ ही कहा कि जल्द ही पहचान कर चोर की गिरफ्तारी की जाएगी ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!