Search

April 17, 2026 12:32 am

आंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

राजकुमार भगत

पाकुड़-एकल अभियान संभाग उत्तर झारखंड अंचल पाकुड़ का अंचल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन शहर कल फुटबॉल मैदान में किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा की पूर्व प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक एवं एकल अभियान के सुजय कुमार भगत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शर्मिला रजक के द्वारा उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित किया गया और खेल प्रतियोगिता के अहमियत की जानकारी दी गई उन्होंने कहीं की खेल प्रतियोगिता से खिलाड़ियों के प्रतिभा में लिखा रहता है एकल अभियान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एकल अभियान शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी विद्यार्थियों को दक्ष बनाने में जुटी हुई है। बताया गया कि खेल कूद प्रतियोगिता में 180 बालक बालिक ने भाग लिया जिसमे 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर की दौड़ हुई और लम्बी कूद ऊँची कूद एवं कब्बडी का प्रतियोगिता हुआ।अंत मे शर्मिला रजक एवं राहुल कुमार के द्वारा सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

img 20241215 wa00271101201762526525223

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!