Search

April 16, 2026 11:20 pm

भाजपा पाकुड़ ने शुरू किया सदस्यता अभियान, कार्यशाला में जुटे वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता

राजकुमार भगत

पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन अपर्णा मार्केट कॉम्प्लेक्स में किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व महगामा के पूर्व विधायक अशोक भगत ने शिरकत की। कार्यशाला को संबोधित करते हुए अशोक भगत ने भाजपा के सदस्यता अभियान के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपनी स्थापना के समय से देश में नई राजनीतिक संस्कृति की शुरुआत की है। उन्होंने कहा, हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और हर 6 साल बाद लोकतांत्रिक तरीके से सदस्यता अभियान चलाने वाली एकमात्र पार्टी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए कहा, प्रधानमंत्री ने संगठन को हमेशा सर्वोपरि रखा है। हमें भी संगठन के इस महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हर बूथ तक पहुंचना चाहिए और समाज के हर वर्ग को सदस्यता अभियान से जोड़ना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रूपेश भगत ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। कार्यशाला में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिनमें जिला महामंत्री सरिता मुर्मू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, मीरा प्रवीण सिंह, अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संपा साह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री अनिता मुर्मू, और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक साह सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के विस्तार और सदस्यता अभियान के लक्ष्यों को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और हर बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

img 20241215 wa00363704444684245734013

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!