अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना अंतर्गत पाकुड़िया प्रखंड प्रांगण स्थित लैंप्स कार्यालय में रविवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा एवं सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर अध्यक्ष माथियस किस्कू,सचिव प्रभात कुमार रजक, किसान मंजर आलम, संतोष दास, फैजुद्दीन मियां, दुलाल प्रसाद चौधरी आदि मौजूद थे। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष ने बताया कि धान अधिप्राप्ति केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसान मेहनत से उपजाया हुआ अपना धान केंद्र में बेचकर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। वहीं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि किसानों से 2400 रुपया प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद की जा रही है। प्रखंड के तीन लैंप्स बन्नोंग्राम, पाकुड़िया एवं श्री रामपुर में धान खरीदा जाएगा। सभी किसान भाई अपने नजदीकी लेंप्स में धान बेच सकते हैं।






