Search

April 16, 2026 10:48 pm

मनीरामपुर मुखिया ने असहायों के बीच बांटे ऊनी कपड़े व चादर

बजरंग पंडित

पाकुड़। मनीरामपुर पंचायत के मुखिया माजिबुर रहमान ने अपने निजी आवास पर जरूरतमंदों की मदद के लिए एक सराहनीय पहल की। उन्होंने वृद्ध, विधवा और असहाय जनों के बीच ऊनी कपड़े व चादर वितरित की। इस अवसर पर मुखिया माजिबुर रहमान ने कहा कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना उनका कर्तव्य है। पंचायत के हर वर्ग के लोगों को सहयोग और सहायता प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान जौहर शेख, खुर्शीद आलम, आताउर रहमान फैजी, यार मोहम्मद, मोजु शेख, मुखलेसुर रहमान और अशरफ अली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने मुखिया की इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!