सतनाम सिंह
उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार जिले के तीन पेट्रोल पंप जिसमें मदनलाल गौरीशंकर पेट्रोल पम्प, पियादापुर, रिलायंस पेट्रोल पम्प, पाकुड़ सर्विस सेंटर अम्बेडकर चौक, पाकुड़ का निरीक्षण जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, जिला माप तौल पदाधिकारी आलोक कुमार, पणन सचिव संजय कश्यप तथा जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम के संयुक्त दल द्वारा तीनों पेट्रोल पम्प का जांच किया गया। जांच के क्रम में सभी पेट्रोल पम्प का गुणवत्ता सही पाया गया। साथ ही सभी पेट्रोल पम्प से सैम्पल संग्रह किया जिसका अग्रेतर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।






