मुख्य अतिथि के रूप में महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी एवं युवा नेत्री उपासना मरांडी हुए शामिल
इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड के शिवरामपुर पंचायत के अर्सुलाइन प्राइमरी टीचर एजुकेशन कॉलेज एवं मिडिल स्कूल चंद्रपुरा के और से वार्षिक खेल दिवस समारोह का आयोजन किया गया । इस वार्षिक खेल दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी एवं झामुमो की युवा नेत्री उपासना मरांडी शामिल हुए । वही मुख्य अतिथिओ के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं स्पोर्ट झंडा पहराकर खेल का शुभारंभ किया । वही खेल में बच्चो ने सभी अतिथियों का वेलकम किया एवं खेल में 4 से मोटर की रेस,भालू रेस , बिस्किट रेस ,एक सो मीटर की दौड़,8 सो मीटर की दौड़,रस कासी, रेली रेस ,आदि शामिल था। जिसमे प्रतिभागियों में विजेता को पुरुष्कृत मुख्य अतिथियो के हाथो किया गया । वार्षिक खेल दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रपुरा पल्ली के पल्ली प्रोहित श्रद्धेय फादर प्रोमेल टुडू , प्राचार्य सिस्टर अगाथा कांडुलना , सुपीरियर सिस्टर सलोमी हंसदा ,प्रधानाध्यापिका सिस्टर कमला मोनिका तिर्की फील्ड मार्शल रोसमेरी किस्कू एवं श्री चार्ल्स उद्घोषक बिन्नी रबी तिर्की एवं कार्तिलता कुजूर ,अर्सुलाइन प्राथमिक विद्यालय शिक्षा महाविद्यालय के कुल चार समूह फादर जॉन लैंबोर्ट्स,संत उर्सला ,संत एंजेला एवं संत अगस्टिन शामिल हुए । वही महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी ने अपने संबोधन में कहा की इस तरह हर वर्ष खेल दिवस मनाए जाने पर बच्चो में ऊर्जा भर जाता है जिससे बच्चो का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है एवं उन्हे अनुशासन को शिखाता है । हर एक बच्चो ने अच्छा प्रदर्शन किया है । इसके लिए सभी बच्चो को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं देता हूं ।इस मौके पर गोलक सिंह ,रीना मुर्मू ,बाबूधन मुर्मू ,मुन्ना प्यारेलाल,अरुण मरांडी,मुख्तार शेख, सेंटू शेख समेत अन्य मौजूद थे ।









