एस कुमार
महेशपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, पंचायतों के पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से मनरेगा योजना, अबुआ आवास, 15 वित्त आयोग योजना, मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना सहित अन्य योजनाओं से संबंधित चर्चा करते हुए कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिये. साथ ही 18 दिसंबर बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में लगने वाले दिवंगता कैम्प को लेकर जानकारी दी गई. मौके पर बीडीओ के अलावे सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव व रोजगार सेवक सहित अन्य उपस्थित थे।





