Search

April 16, 2026 7:36 pm

कांग्रेस कमेटी ने भारतीय संविधान रक्षा के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख के नेतृत्व में मंगलवार को मुर्गाडांगा चौक के समीप भारतीय संविधान रक्षा के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया गया. वही प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख ने कहा कि भाजपा द्वारा भारत के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, बुजुर्गों का हक छिनने का प्रयास किया जा रहा है. भाजपा सरकार भेदभाव विचार धारा की पार्टी है. कहा कि यह भाजपा सरकार अभिव्यक्ति की स्वतयता छीन रही है. साथ में विभिन्न एजेंसियों को दुरूपयोग कर लोकतांत्रिक को हत्या कर रही है. इसलिए हमारे पूरे भारतवर्ष में भारतीय कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए प्रत्येक जिला के सभी प्रखंड में पंचायत से लेकर गांवों में घर-घर जाकर संविधान रक्षा के लिए तमाम जनताओं को जागृत किया जा रहा है. मौके पर बैधनाथ कोडा, आर्जेन शेख, रिफिल शेख, सिशफूल शेख, कालू मड़ैया, रासीबुल शेख, अंसारुल शेख, आबुल शेख, एबादुल शेख, सेंटू शेख सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!