वृद्ध आश्रम पर बुजुर्गों के लिए चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन।
सतनाम सिंह
पाकुड़ सदर के सोनाजोड़ी में स्थित वृद्धाश्रम में आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह ने पहुंच कर वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्ध जनों का हाल-चाल पूछते हुए उनके बात को सुना। इस क्रम में सभी वृद्धों के बीच फल बांटा गया। साफ़ सफाई, पानी, बिजली समेत रह रहे वृद्ध के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान मेडिकल कैंप लगवा गया जिसमें सभी वृद्ध जनों का बीपी शुगर समेत अन्य स्वास्थ्य की जांच उपस्थित डॉ से कराई गई। स्वास्थ्य जांच में वृद्ध जनों के बीच दवा का वितरण किया गया। जांच के दौरान वृद्ध आश्रम में खिड़की के शीशे टूटा मिला। इस पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह ने मरम्मती को लेकर सचिव अजय कुमार गुड़िया को दुरुस्त करवाने के लिए अग्रसर करवाई का आवश्यक दिशा निर्देश दी गई। साथ ही वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्ध जनों को किसी प्रकार के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी ना हो इसके लिए अटल क्लिनिक खुलवाने का बात कही गई । मेडिकल के टीम को भी सप्ताह में एक बार स्वास्थ जांच को लेकर कैंप लगाने की निर्देश दी गई। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव अजय कुमार गुड़िया, वृद्ध आश्रम के संचालक विनोद प्रमाणिक, कर्मी मो मंगरू अंसारी, डीएलएसए के कर्मी , पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उत्पल मंडल, नीरज कुमार राउत समेत वृद्ध जन उपस्थित रहे।







