Search

April 16, 2026 7:36 pm

जेंडर लर्निंग पर चार दिवसीय प्रशिक्षण का आरंभ।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी,पाकुड के सौजन्य से पाकुड़िया प्रखंड के पाकुड़िया संकुल स्तरीय महिला प्राथमिक स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड,पाकुड़िया प्रखंड के प्रतिनिधियों एवं कार्यकारणी सदस्यो का सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र पाकुड़िया में जेंडर लर्निंग शिविर पे चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्रा की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान प्रशिक्षक सीमा देवी एवं कविता देवी के द्वारा लिंग एवं जाति आधारित भेदभाव,डायन कुप्रथा के खिलाफ जागरूकता, महिला हिंसा जैसे मानसिक,शारीरिक इत्यादि,समानता एवं न्याय,संविधान में महिलाओं को जो विशेष अधिकार मिले है उसपे जानकारी,महिलाओं से संबंधित कानून व्यवस्था की सारी जानकारी,महिलाओं के विशेष अधिकार,हेल्प लाइन नंबर की जानकारी,महिला सशक्तिकरण एवं नेतृत्व इत्यादि की विस्तारपूर्वक जानकारी दिया जाएगा।मौके पर YP और DM – SD इंचार्ज श्वेता कुमारी, बी पी एम बासुदेव प्रसाद साह तथा जेंडर सीआरपी पाकुड़िया, हिरणपुर, और अमड़ापाड़ा प्रखंडों से भाग लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!