Search

April 16, 2026 5:51 pm

गर्मी के दिनों में संभावित पेयजल संकट से बचने हेतु उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा अभी से तैयारी शुरू

खराब पड़े चापाकल जल मीनार का किया जा रहा है सर्वे।

सर्वे टीम में पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, रोजगार सेवक, जनसेवक एवं जेई है शामिल।

राजकुमार भगत

उपायुक्त मनीष कुमार के आदेशानुसार आज दिनांक 18.12.2024 को पाकुड़ जिला के पाकुड़ प्रखंड, हिरणपुर प्रखंड, लिट्टीपाड़ा प्रखंड, महेशपुर प्रखंड, अमड़ापाड़ा प्रखंड एवं पाकुड़िया प्रखंडों के सभी पंचायतों में खराब सरकारी चापाकल एवं जालमीनार का हो रहा सर्वे। गर्मी के दिनों में संभावित पेयजल संकट से बचने की एक्शन प्लान की तैयारी जिला प्रशासन ने की अभी से शुरू। गठित टीम के सभी कर्मी विभिन्न स्थानों पर जाकर अपना सर्वे कर रहे हैं और टीम जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहां जल का स्तर कम है, कहां चापाकल की जरूरत है, कहां चापाकल खराब है, कहां बोरिंग की जरूरत है। इसके अतिरिक्त जो वाटर क्राइसिस है। जल संकट से उबारने के लिए सभी प्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। यह कोशिश किया जा रहा है कि शत प्रतिशत जो जल का स्रोत है उसको बचा भी सके और लोगों को गर्मी में जल की समस्या ना हो। इसके लिए जिला प्रशासन पहले से एक्शन प्लान तैयार कर रहा है। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सभी लोग मेहनत से काम करें जिससे पाकुड़ जिले में बेहतर सर्वे हो सके और जो यहां का ड्राइ जोन है और बराबर जल की समस्या बनी रहती है, उससे निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार कर सके।

img 20241218 wa00568583497422648731558

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!