Search

April 16, 2026 4:07 pm

विश्व अल्पसंख्यक दिवस पर एक दिवसीय संगोष्ठी सह कार्यशाला का हुआ आयोजन।

सतनाम सिंह

समेकित जनजाति विकास अभिकरण पाकुड़ के द्वारा विश्व अल्पसंख्यक दिवस 2024 के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी सह सेमिनार का आयोजन सूचना भवन सभागार में आयोजित की गई।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उपायुक्त मनीष कुमार व परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू एवं जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन ने दीप प्रज्वलित कर किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि अल्पसंख्यक अधिकार दिवस 18 दिसंबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके कल्याण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है। यह दिवस अल्पसंख्यकों के सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को बहुत सारे अधिकार दिए हैं। शिक्षा एवं जागरूकता के अभाव में लोग इसका लाभ नहीं उठा पा रहें हैं।

img 20241218 wa00711134148668455681381

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!