प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)खादी ग्राम उद्योग परिसर में बैंक ऑफ इंडिया करियोडीह नए बैंक भवन का उद्घाटन बुधवार को आंचलिक प्रबन्धक विकास रंजन पटनायक ने नारियल फोड़ कर व फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रखण्ड क्षेत्र के बैंक के ग्राहकों व ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए पटनायक ने कहा बैंक ऑफ इंडिया का भारत वर्ष में टॉप सिक्स में स्थान है। यह बैंक सरकारी बैंक है और पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत है। टोटल काम ऑन लाइन होता है।उन्होंने कहा यह बैंक बीमा भी करती है। साथ केसीसी ऋण देने में अवल है। किसान अपना ऋण माफ करना चाहती है तो साल में दो बार ऋण की राशि को खाता में पलटी करना होगा। केसीसी ऋण में केंद्र व राज्य सरकार सात फीसदी सब्सिडी पर बैंक को राशि देती है उसके आधार पर ऋण माफ होता है। उन्होंने कहा बैंक में डिपॉजिट करने से एक मोटी रकम अच्छी मिलती है। पटनायक ने कहा बैंक ग्राहकों की सेवा के लिए खोला गया है। यहाँ किसी भी प्रकार वित्तिय अनियमितता नही होती है। साइबर ठंग से बचने का भी नसीहत ग्राहकों दिया। मौके पर झामुमो के जिलाउपाध्यक्ष सह बैंक के वरिष्ठ ग्राहक समद अली ने कहा बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से क्षेत्र के सेकड़ो किसान व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं लाभान्वित होकर अपने पैरों पर खड़ा होकर स्वयं का व्यवसाय चला रहा है।यहां बैंक खुलने से लोग महाजन से ऋण न लेकर बैंक से कम इंटरेस्ट में कर्ज लेकर अपना धंधा पानी कर घर परिवार का भरण पोषण कर रहा है। मौके पर समद अली, बीएम काजल कुमार,बीएम विकास कुमार भगत ,खादी ग्राम के सचिव कैलाश भगत,ऋषिराज व जनमजेय बाउरी, हरेंद्र साहा,उदय साहा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।






