Search

October 3, 2026 12:28 am

समीक्षा बैठक में अनुपस्थित नो डीलरों को शोकॉज।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बुधवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित जनवितरण की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित नो पीडीएस डीलरों को शोकॉज किया गया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सन्तोष कुमार ने कहा कि आपूर्ति से सम्बंधित समीक्षा बैठक में सभी डीलरों को अपने अपने प्रगति प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होना था , पर डीलर प्रदीप एसएचजी , कालू पहाड़िया , दीपक कुमार भगत , मेरी मुर्मू ,इलियास अंसारी , केसर साईं , किशोर दत्ता , एकता एसएचजी व अब्दुल रकीब बैठक से अनुपस्थित रहे। जो सरकार की अति महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा में भाग नही ले सके। इसलिए अनुपस्थित सम्बन्धित पीडीएस डीलरों को शोकॉज किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!