सतनाम सिंह
पाकुड़। पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में आज एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पर्यवेक्षक शशिभूषण राय और अतिथि जगदीश साहू उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने की। बैठक में 26 दिसंबर को महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के 100 वर्ष पूरे होने पर प्रखंड और जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई। साथ ही, 27 दिसंबर को कांग्रेस का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि शशिभूषण राय ने पाकुड़ कांग्रेस संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से मिली जीत संगठन की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन हर कार्यक्रम को जोश और उत्साह के साथ सफल बनाता है, और इस बार के कार्यक्रम को भी शानदार तरीके से मनाने की आवश्यकता है। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष मानसरुल हक, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, कोषाध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शाहीन परवेज, अर्धेंदु गांगुली, पप्पू गंगवानी, प्रमोद डुकानिया, मोनिता कुमारी, शहनाज बेगम, कृष्ण यादव, वंश राज गोप, अब्दुल बसीर शेख, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम, लिट्टीपाड़ा के मुर्शीद आलम, और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।






