Search

April 27, 2026 3:40 pm

आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित कर 260 मरीजों का इलाज, 26 महिलाओं का निशुल्क बंध्याकरण ऑपरेशन

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाई गई, साथ ही परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 26 महिलाओं का निशुल्क बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। सर्वप्रथम आयुष्मान आरोग्य शिविर का उद्घाटन चिकित्सा प्रभारी डॉ भरत भूषण भगत, डॉ मंजर आलम,सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित शुभारंभ किया। वहीं चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य शिविर में कुल 260 सभी प्रकार के मरीजों की जांच की गई साथ ही टीकाकरण,एएनसी टेस्ट, टीबी स्क्रीनिंग, परामर्श, सिकल सेल एनीमिया सहित कई सेवा दी जा रही है। एवं आगे बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत आज कुल 26 महिलाओं का निशुल्क बंध्याकरण सफल ऑपरेशन पाकुड़ से पहुंचे डॉ पंकज कुमार विराजी, डॉ अमित कुमार सहित अन्य के द्वारा किया गया। एवं ऑपरेशन के बाद महिलाओं को सभी प्रकार का जरूरी दवा वह अन्य सामग्री दिया गया। डॉ भारत भूषण भगत ने बताया कि यहां नियमित रूप से बंध्याकरण किया जाता है।मौके पर डॉ मंजर आलम, प्रभात दास, बबीता कुमारी, नित्य कुमार पाल, अलख निरंजन, नागेश कुमार, सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं डॉक्टर उपस्थित थे।

img 20241221 wa00445141849914023482530

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!