Search

April 16, 2026 12:24 am

क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार हुआ खत्म, आज से जीपीएल का शुभारंभ

जीपीएल के 11वें सीजन की तैयारी पूरी, 6 टीमों के साथ होगा खेल का आगाज

गोड्डा : ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज से क्रिकेट का सबसे लोकप्रिय मुकाबला गोड्डा प्रीमियर लीग सीजन 11 की शुरुआत हो जाएगी। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा किया जाएगा। वहीं मैच से पहले शनिवार की संध्या जीपीएल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों ने गोड्डा शहर में रोड शो किया। अशोक स्तंभ से रोड शो शुरू कर कारगिल चौक के रास्ते सभी खिलाड़ी गांधी मैदान तक गए। गोड्डा के खिलाड़ियों समेत आसपास के खिलाड़ी व दर्शकों को इस टूर्नामेंट का साल भर इंतजार रहता है। कई बेहतर खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से चयनित होकर अगले स्तर तक खेलने के लिए पहुंचे हैं। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रंजन कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट के माध्यम से खेल को बढ़ावा देने और क्रिकेट और ऊंचाई पर ले जाने का लक्ष्य है। हर साल गोड्डा से बेहतर खिलाड़ी निकल रहे हैं और उम्मीदें आने वाले दिनों में भी और बेहतर खिलाड़ी निकलेंगे। गोड्डा प्रीमियर लीग के 11 वें सीजन में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही है। रोड शो में गोड्डा टाइगर्स, गोड्डा ब्लास्टर, एस आर के म्यूजिक मुबंई, एस टी ब्रदर्स, गोड्डा रॉयल्स के मालिक व खिलाड़ी के साथ जिला क्रिकेट संघ के अधिकारी व सदस्य शामिल थे।

फिर कमेंट्री में गूंजेगा किरमान का आवाज

गोड्डा में क्रिकेट की बात हो और उस पर सुप्रसिद्ध कॉमेंटेटर किरमान अंसारी की कमेंट्री ना हो, यह हो ही नहीं सकता है। किरमान अंसारी की कमेंट्री के बिना तो क्रिकेट का आनंद जैसे अधूरा सा है। जीपीएस के आन, बान और शान को बॉल टू बॉल रोचक अंदाज में बताने वाले की आवाज दर्शकों को उद्घाटन से लेकर फाइनल मैच के दौरान सुनने को मिलेगी। वहीं फटाफट 20-20 जीपीएल क्रिकेट से दर्शक सरकारी छुट्टी का आनंद लेंगे साथ ही दर्शकों का 7 दिनों तक भरपूर मनोरंजन भी होने वाला है।

तैयारी पूरी, डीसीए सदस्यों ने झोंकी ताकत

इधर, जीपीएल के आयोजन को लेकर पूरी तरह से गांधी मैदान में तैयारी पूरी कर ली गई है। खुद डीसीए सचिव रंजन कुमार अपनी पूरी टीम के साथ गांधी मैदान में तैयारी की समीक्षा कर चुके हैं। मैदान और खिलाड़ियों के खेलने वाले पिच को बेहतर ढंग से रोलिंग करने का काम किया गया है। इसके अलावा नगर परिषद के सफाई कर्मियों के सहयोग से मैदान की पूरी तरह से साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पहले रविवार की सुबह जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में जीपीएल का आगाज हो जाएगा।

img 20241222 wa00145259538397296346769
img 20241222 wa00122980492665044018988

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!