Search

October 2, 2026 12:38 pm

क्रिसमस की तैयारियां पूरी, गिरिजाघरों और बाजारों में उत्साह का माहौल।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया क्रिसमस पर्व को लेकर पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न गिरिजाघरों सहित  मिशन स्कूलों में तैयारियां पूरी हो गई हैं । प्रखंड अंतर्गत बेलपहाड़ी, हरिपुर, जुगुड़िया, बासेतकुंडी, खजुरडंगाल, सापादाहा, बनियापसार सहित अन्यान्य  गिरजाघरों की  साफ-सफाई , रंगरोगन और सजावटों  का कार्य पूरा कर लिया गया है । इधर क्रिसमस को लेकर पाकुड़िया बाजार में सजी गिफ्ट आईटम की  दुकानों  में  क्रिसमस ट्री, मास्क, कैप ,सांता ड्रेस, सांता टोपी, सांता पेन, सांता चश्मा, फैंसी स्टार्स, ट्री, स्टीकर, हेयर बैंड,प्रभु यशु के बाल रूप के खिलौने आदि खूब बिक रहे हैं। क्रिसमस पर्व को लेकर पाकुड़िया बाजार में चहल पहल काफी बढ़ गयी है । ईसाई समुदाय के लोग इस पावन मौके पर  परिधान की  दुकानों में नये नये कपडों की खरीदारी करने में मशगूल हैं । 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!