Search

April 15, 2026 7:43 pm

प्रखंड मुखिया संघ के सदस्यों ने नवनिर्वाचित विधायक से मिलकर दी जीत की बधाई।

इकबाल हुसैन

पाकुड़िया :-। महेशपुर विधान सभा के नवनिर्वाचित विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी से प्रखंड मुखिया संघ के तमाम मुखिया ने सोमवार को विधायक आवास पर मिले। इस दौरान संघ सदस्यों ने विधायक व युवा नेत्री उपासना मरांडी को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर जीत की बधाई दिया। मुखिया संघ ने कहा कि अब महेशपुर में विधायक के मार्गदर्शन में क्षेत्र में विकास का पहिया दौड़ेगा। वहीं नवनिर्वाचित विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि जिस आशा विश्वास पर भरोसा कर विधानसभा भेजा है। इस आशा और विश्वास पर खरा उतरुंगा। आप सब को विकास सहित अन्य मामलो में जब भी मेरी जरुरत पडे मुझसे बेझिझक कहे मै हमेशा आप साथ रहूँगा। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष सोयलेन हेमब्रम, सचिव कालेश्वर हेमब्रम, सलोनी बेसरा, मुसुच मुर्मू शिवलाल बेसरा, ललिता हांसदा, प्रकाश मरांडी, ब्रेनतुयुस हेमब्रम, बसन्ती हांसदा, सुशीला मरांडी, अरविन्द टुडू हरिदास, करुणा, अनीता हेमब्रम आदि मौजूद थे।

img 20241223 wa00234328928063741295304
img 20241223 wa0022243281865937179084

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!