Search

April 14, 2026 1:10 am

सखी मंडलों एवं ग्राम संगठनों में सखी दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन

उपायुक्त ने पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत सीएमटीसी केंद्र में सखी मंडलों दीदियों के बीच 13 लाख सीआईएफ परिसंपत्तियों का किया वितरण।

प्रशांत मंडल

सखी दिवस के अवसर पर मंगलवार को पाकुड़ प्रखंड के सीएमटीसी एवं लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत नवाडीह,पटवारा एवं धनी मरगो गांव में आयोजित सखी दिवस कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार उपस्थित होकर सभी जेएसएलपीएस के सखी मंडल के दीदियों को बधाई दिया। उपायुक्त सर्वप्रथम नवाडीह पंचायत भवन पहुंचे। जहां उन्होंने उपस्थित सभी सखी दीदियों को सखी दिवस की बधाई दिया और सभी दीदी अच्छे तरीके से कार्य करने को कहा। उन्होंने सखी दीदी को दिए जाने वाले राशि से अपने गांव घर मे कुटीर उद्योग के जरिए अपनी आमदनी बढ़ाने। घर मे बकरी पालन, मशरूम उत्पाद, स्टोबेरी, सहित अन्य सब्जी का खेती करने को लेकर प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने दीदियों को गांव के किसानों द्वारा उपजाए हुए धान को सरकारी लेम्पस में बेचने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकारी लेम्पस में धान को बेचने से बाजार से ज्यादा मूल्य मिलेगा। दीदियों को बच्चे को रोजाना स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र भेजने को कहा। साथ ही उपायुक्त ने दीदियों को अच्छे कार्य कर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि 4 जनवरी को जिले के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़ में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आप सब दीदी भी शिविर में जाकर स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं। मौके बीडीओ संजय कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभूवन कुमार सिंह, जेएसएलपीएस डीपीएम प्रवीण मिश्रा, एपीआरओ पवन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

img 20241224 wa00292573625413376690529
img 20241224 wa0030442687686503962016

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!