एस कुमार
पुलिस कप्तान पाकुड़ के निर्देश पर अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को अंतरराज्य सोनारपाड़ा चेकपोस्ट में एसआई सुरेंद्र कुमार मोची ने पुलिस बल के साथ मिलकर एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान, पुलिस ने वाहनों की सघन जांच की, जिसमें वाहनों से संबंधित कागजात, डिक्की, और हेलमेट की जांच की गई। यह अभियान अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चलाया गया था।






