Search

October 1, 2026 4:53 pm

जिले के विभिन्न प्रखंड में आयोजित आयुष जांच शिविर में 212 लोगों का किया गया स्वास्थ्य जांच।

कैंप में 63 लोगों को योगाभ्यास भी कराया गया।

लिट्टीपाड़ा प्रखंड के निमपानी, अमड़ापाड़ा प्रखंड के छोटापहाड़पुर गांव एवं पाकुड़िया प्रखंड के चौकीसाल गांव में आयुष विभाग की ओर से शनिवार को आयुष कैंप लगाकर कुल 212 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा दिया गया। डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ अशोक मेहता, डॉ मो अफरोज आलम, डॉ अमरेश कुमार, डॉ मिथिलेश सिंह, डॉ वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा एवं डॉ संतोष कुमार यादव ने बताया की इस कैंप में आज रक्तचाप, मधुमेह, जॉइंट पेन, गठिया, बच्चों से संबंधित आदि रोगों का जांच निःशुल्क किया गया। साथ ही सभी को मुफ्त दवा भी दी गई। वहीं शिविर में आने वाले मरीजों को शुगर, ब्लड प्रेशर का भी जांच की गई। कैंप में योग प्रशिक्षक के द्वारा योगाभ्यास कराया गया।प्रशिक्षक ने बताया कि अगर मनुष्य अपनी जीवन शैली में सुधार कर लेता है तो वह रोगमुक्त जीवन यापन कर सकता है। अगर मनुष्य रोजाना 30 मिनट योग और संतुलित आहार का प्रयोग करें तो वह स्वस्थ रह सकता है।
29 दिसंबर 2024 को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के धुन्धपहाड़ी एवं पाकुड़ प्रखंड के कलिकापुर गांव में आयुष जांच शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी एवं जांच किया जाएगा।

img 20241228 wa00103914289163349581117

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!