Search

April 13, 2026 2:35 am

जिले के विभिन्न प्रखंड में आयोजित आयुष जांच शिविर में 263 लोगों का किया गया स्वास्थ्य जांच।

कैंप में 71 लोगों को योगाभ्यास भी कराया गया।

राजकुमार भगत

अमड़ापाड़ा प्रखंड के गोरपाड़ा, पाकुड़ प्रखंड के फरसा गांव एवं पाकुड़िया प्रखंड के बाबुझुटी गांव में आयुष विभाग की ओर से सोमवार को आयुष कैंप लगाकर कुल 263 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा दिया गया।
डॉ. अमरेश कुमार, डॉ मिथिलेश सिंह, डॉ मो० अबुतालिब शेख, डॉ सौरभ बिश्वास, डॉ वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा एवं संतोष कुमार यादव ने बताया की इस कैंप में आज रक्तचाप, मधुमेह, जॉइंट पेन, गठिया, बच्चों से संबंधित आदि रोगों का जांच निशुल्क किया गया। साथ ही सभी को मुफ्त दवा भी दी गई। वहीं शिविर में आने वाले मरीजों को शुगर, ब्लड प्रेशर का भी जांच की गई। कैंप में योग प्रशिक्षक के द्वारा योगाभ्यास कराया गया।प्रशिक्षक ने बताया कि अगर मनुष्य अपनी जीवन शैली में सुधार कर लेता है तो वह रोगमुक्त जीवन यापन कर सकता है। अगर मनुष्य रोजाना 30 मिनट योग और संतुलित आहार का प्रयोग करें तो वह स्वस्थ रह सकता है।
31 दिसंबर 2024 को अमड़ापाड़ा प्रखंड के तालझारी एवं पाकुड़िया प्रखंड के पलियादहा गांव में आयुष जांच शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी एवं जांच किया जाएगा।

img 20241230 wa0009923632575700855472

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!