अब्दुल अंसारी
पाकुडिया:-शनिवार को महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी व युवा नेत्री उपासना मरांडी ने पाकुड़िया प्रखंड के गणपुरा पंचायत अंतर्गत बड़ा सपादहा में नया साल के शुभ अवसर पर चाँद भैरव क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी युवा नेत्री उपासना मरांडी सहित अन्य अतिथियों को पारंपरिक आदिवासी रितिरिवाज से भव्य स्वागत आयोजकों द्वारा किया गया। वही फाइनल मैच बबुझुटी बनाम जंगल महल टीमों के बीच खेला गया। विधायक ने टॉस के उपरांत फुटबाल को किक मार कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। वही दोनो ही टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी विधायक प्रो मरांडी ने खिलाड़ियों एवं उपस्थित खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए खिलाड़ियों के प्रति हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने पहली बार झारखंड के सभी जिले में खेल पदाधिकारी नियुक्त किए जाने पर खुशी जताई। चुकी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के उद्देश से झारखंड सरकार द्वारा किया गया यह एक ऐतिहासिक व सराहनीय कदम है। जिसका सीधा लाभ खिलाड़ियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा की पंचायत स्तर पर भी खिलाड़ियों के प्रति कई महत्वाकांक्षी योजनाएँ है। जिसका लाभ खिलाड़ियों को सरकार दे रही है। विधायक ने कहा कि खेल के साथ-साथ पढ़ाई भी जरूरी है।
फाईनल मैच में बाबूझटी की टीम ने जंगल महल का टीम को हरा कर विजेता बना। विजेता टीम को विधायक प्रो. मरांडी ने नगद तीस हजार देकर सम्मानित किया। एवं उपविजेता टीम को युवा नेत्री उपासना मरांडी ने नगद बीस हजार देकर सम्मानित किया। विधायक ने आयोजनकर्ता ग्राम प्रधान सुहागिनी हाँसदा,क्लब अध्यक्ष बैदनाथ टुडू,सचिव सुनील सोरेन,कोषाध्यक्ष श्रीनाथ हाँसदा सहित चाँद भैरव क्लब के तमाम पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।
मौके पर मोतीलाल हाँसदा,मैनुदीन अंसारी, मुनीराम मरांडी ,मुखिया सुशीला मरांडी, मुखिया विनय सोरेन ,अली अहमद,नजरूल इस्लाम,कुबराज मराडी,बाबुराम मुर्मू,कन्हैया भगत,मिरूलाल सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।






