Search

April 12, 2026 10:52 am

पुलिस केंद्र में सोहराय महापर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, एसपी प्रभात कुमार ने किया संबोधित।

राजकुमार भगत

पाकुड़ जिले के पुलिस केंद्र में धूमधाम से प्रकृति महापर्व सोहराय मनाया गया सोहराय मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी प्रभात कुमार उपस्थित रहे। सोहराय मिलन समारोह के अवसर पर थाना परिसर में आदिवासी परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की गई तथा प्रसाद का वितरण किया गया।उपस्थित अतिथियों ने थाना परिसर में पौधारोपण भी किया। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया। आयोजित सोहराय मिलन समारोह में आदिवासी समाज के नर्तक दल ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
एसपी प्रभात कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद, विजय कुमार, मुख्यालय डीएसपी जितेंद्र कुमार, डीएसपी अजय आर्यन, सभी थानों के थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी व जवान मांदर की थाप पर घंटों थिरके सोहराय मिलन समारोह को पुलिस पदाधिकारियों ने संबोधित किया।मौके पर एसपी ने कहा कि झारखंड में आदिवासी समाज भले ही अलग-अलग तरीके से पूजा मनाता हो, लेकिन यह समाज प्रकृति से जुड़कर उसकी पूजा करता है, जो सबसे अलग है। समाज को इससे सीखना चाहिए कि प्रकृति को कैसे संरक्षित किया जाए एसपी ने कहा कि आज झारखंड में प्रकृति को संरक्षित करने में आदिवासी समाज की अहम भूमिका है। एसपी ने जिले के लोगों से इस पर्व के उद्देश्य को समझने और प्रकृति को बचाने तथा भाई-बहन के बीच प्रेम को समझने की अपील की आदिवासी समाज के सोहराय महापर्व मिलन समारोह को सफल बनाने में पुलिस पदाधिकारी सनातन मांझी, किशोर हांसदा, गोसाई किस्कू, सनत सोरेन, खुशीलाल महतो, गौतम कुमार, जगन्नाथ सुंडी, दिलीप कुमार बास्की, ईश्वर मरांडी आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

img 20250105 wa00206641839758276204843

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!