Search

April 12, 2026 3:21 am

माधोपाड़ा गांव में अज्ञात चोरों ने बिजली ट्रांसफार्मर की कर ली चोरी,जिम्मेदार बनी मूकदर्शक।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के माधोपाड़ा गांव में बिगत 23 दिसंबर को अज्ञात चोरों के द्वारा बिजली ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. वही स्थानीय थाने में माधोपाडा गांव के हेमलाल सोरेन ने लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ ट्रांसफार्मर चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है. थाने में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि गांव के ही विद्यालय के पास बिजली ट्रांसफार्मर लगा हुआ था. बीते 23 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर को चोरी कर लिया है. गांव के बगल में मेला लगने के कारण ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर चोरी की सूचना नहीं मिल पाया था. दो दिन तक जब बिजली नहीं आया तो ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के पास जाकर देखा तो ट्रांसफार्मर गायब मिला. जिसको लेकर स्थानीय थाने में लिखित शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के।खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!