Search

April 12, 2026 1:43 am

श्रम मंत्री संजय यादव का भाजपा पर हमला,18 साल तक झारखंड की जनता को लूटने का लगाया आरोप।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)भाजपा ने झारखण्ड के जनता को 18 साल तक केवल लूटने का काम किया। झारखण्ड का पहला मुख्यमंत्री आदिवासी का बेटा को बनाकर सरकार का रिमोठ गुजरात से चलाता था।उक्त बातें श्रम मंत्री संजय यादव ने लिट्टीपाड़ा के तिलकामांझी चोक पर लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा 18 वर्ष तक भाजपा ने जुमले वाजी कर केवल और केवल यहां के जनता की गाढ़ी कमाई को विकास के नाम पर चूसने का कार्य किया है। जिसका जबाब यहां जनता ने विधानसभा चुनाव में दे दिया। जनता ने संथाल परगना से भाजपा का सुफड़ा साफ कर दिया। उनकी अपनी असली औकात का पता चल गया।एक किसान आदिवासी का बेटा को चुनाव के ठीक पहले गलत तरीके से बिना वजह का जेल भेजकर भाजपा यहां चुनाव जीतकर पुनः राज्य को लूटने के फिराक में था जिसे यहां की जनता ने भाजपा की जुमले वाजी को समझ कर नकार दिया और उनका सुफड़ा साफ कर दिया। उन्होंने कहा गुरुजी व हेमन्त सोरेन ने जनता की दुख दर्द व गरीबी को देखा व महसूस किया है।इसलिए हेमन्त भैया ने मां बहनों को मैया सम्मान योजना का लाभ देकर एक सम्मान देने का काम किया। उन्होंने कहा इस योजना की शुरूवार पहले 1000 रुपये से किया गया था जिसे भाजपा चुनावी हथकंडा समझ रही थी। पर हेमन्त सरकार ने इसे एक हजार से बढ़ा कर ढाई हजार कर माँ बहनों के दिल से आशीर्वाद प्राप्त कर लिया। इससे पूर्व मंत्री का तिलकामांझी चोक पर लिट्टीपाड़ा के जनता ने फूल माला पहना कर सम्मानित किया। तत्पश्चात् सिद्धू कान्हू के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष महावीर मड़ैया, शिक्षानंद मुर्मू, विवेक मालतो सहित दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20250109 wa00171812849542428503165

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!