Search

August 10, 2026 12:23 pm

सोहराय महोत्सव में जल संचयन एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान को लेकर उपायुक्त ने की बैठक।

सतनाम सिंह

उपायुक्त ने कहा कि जिले में पहली बार ऐतिहासिक 12 जनवरी से 14 जनवरी तक तीन दिवसीय सोहराय महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में विशेष रूप से जलसंचय, जलछाजन एवं स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रम किये जाएंगे। इसके अलावा महोत्सव में डायन प्रथा, नशा मुक्ति से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किये जाएंगे। लोगों को जागरूक किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी बीडीओ एवं सीओ को निर्देश किया कि मुखिया, प्रधान को भी इस महोत्सव में जरूर भाग लें सुनिश्चित करें। साथ ही सोहराय कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा उपायुक्त ने बताया कि 12 जनवरी को समाहरणालय परिसर, 13 जनवरी को अनुमंडल कार्यालय परिसर एवं 14 जनवरी को पुलिस लाईन में तीन दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाएगा। संबंधित कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ-साथ उनके परिवार का स्वास्थ्य जांच किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!