Search

July 2, 2026 11:07 pm

झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के महासचिव रामरंजन सिंह दुर्घटनाग्रस्त, आईसीयू में भर्ती

राजकुमार भगत

पाकुड़। झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रांची, के महासचिव रामरंजन सिंह पाकुड़ निवासी संगठन के कार्य से रांची उच्च न्यायालय में एडवोकेट से मिलने रांची जा रहे थे। सोमवार को उनकी कार बोकारो के निकट पेटवार में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जबरदस्त एक्सीडेंट होने पर गाड़ी की ईयर बेग खुल जाने से उनकी जान बच गई है। गाड़ी के चालक किसी तरह से शीशा तोड़ कर बाहर आया। उनके साथ चल रहे झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शशि जी को नाक और मुंह में चोट लगी है। महासचिव राम रंजन सिंह जी के कंधे में फैक्चर होने की बात कही जा रही है। सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।उन्हें बोकारो में मेडिकेंट अस्पताल में भर्ती किया गया है। समाचार लिखे जाने तक सीटी स्कैन की रिपोर्ट नहीं आई थी। तत्काल उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पाकुड़ जिला अध्यक्ष गेब्रियल मुर्मू जिला सचिव राजकुमार भगत संगठन के सभी सदस्य हद प्रद हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बोकारो से सर्वेश दुबे जी एवं बोकारो के कार्यकर्ता लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जिला इकाई पाकुड़ घटना से बहुत दुखित है एवं महासचिव व कोषाध्यक्ष के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!