Search

April 11, 2026 8:43 am

आस्था व विश्वास के साथ श्रधालुओ ने किया आग में विचरण

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): आस्था व विश्वास के साथ मंगलवार को परगला नदी किनारे पवित्र अग्निकुंड में साफा होड़ श्रधालुओ ने तपती आग में चलकर भगवान को नमन किया। मकर संक्रांति पर बीते कई वर्षों से यह धार्मिक परम्परा होते आ रहा है। इस वर्ष भी पूजा स्थल में साफा होड़ ने परम्परागत रूप से पूजा अर्चना किया। इसके बाद दो फिट चौड़ी , सात फिट लम्बी व दो फिट गहरी खाई बनाकर इसमे लकड़ी से आग जलाया गया। जहां गुरूबाबा देबू हांसदा , गुरु मां सोगी हेम्ब्रम द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ अग्निदेव की पूजा अर्चना की गई। वही उपस्थित लोगो द्वारा देवी देवताओं की जयकारा लगाया गया। इसके बाद गुरूबाबा व गुरु मां भगवान को स्तुति कर खोलते आग में पैदल चलकर परिक्रमा किया। इस दौरान भगवान की स्तुति करते श्रधालुओ को झूमते पाया गया। गुरु बाबा ने बताया कि भगवान प्रति पूरी आस्था व विश्वास के साथ हमलोग अग्निकुंड में पैदल ही विचरण करते है। पर पैर में किसी प्रकार की चोट व जलन नही होती है। बहरहाल इस धार्मिक कार्यक्रम को देखने के लिए सेकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

img 20250114 wa00585060505886491496576

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!