Search

March 16, 2026 11:16 am

रसोइया बनी शिक्षिका, मध्याह्न भोजन के साथ बच्चों को पढ़ा रही मेंदी टुडू।

विद्यालय में बच्चो की उपस्थिति काफी कम

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): प्रखंड के कस्तूरी स्थित प्राथमिक विद्यालय के एकमात्र रसोइया मध्याह्न भोजन बनाने के साथ साथ बच्चो को तल्लीनता के साथ पढ़ा भी रही है। गुरुवार को दिन के 11 बजे विद्यालय पहुंचने पर 14 बच्चो को उपस्थित पाया गया। जबकि नामांकित बच्चो की संख्या 41 है। विद्यालय में मात्र एक पारा शिक्षक धनन्जय साहा पदास्थापित है। जो कार्यालय कार्य को लेकर व्यस्त देखा गया। वही रसोइया मेंदी टुडू बरामदे में बैठे बच्चो को पढ़ा रही थी। रसोइया से जानकारी मांगने पर बताई की बीते दो वर्ष पूर्व मेरी शादी इस गांव में हुई है। मायके फरक्का बंगाल में ही इंटर तक कि पढ़ाई की है। यहां परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय रहने के कारण बीते एक वर्ष से रसोइया का कार्य करते आ रही हूं। वही समय मिलने पर बच्चो को भी पढ़ाती हूं। खाली समय बच्चो को शिक्षा देना अच्छा लगता है। यदि पारा शिक्षक में चयन हो जाता तो परिवार की आर्थिक स्थिति सुधर जाता। उधर पारा शिक्षक से जानकारी मांगने पर बताया कि ठंड के कारण बच्चो की उपस्थिति कम रही। मुझे वर्ष 2023 से इस विद्यालय में प्रतिनियोजन किया गया है। अकेले शिक्षक रहने के कारण काफी परेशानी झेलना पड़ रहा है। इस सम्बन्ध में बीईईओ रफीक आलम ने बताया कि बच्चो की कम उपस्थिति को लेकर सम्बन्धित शिक्षक से जानकारी ली जाएगी। किसी भी अवस्था मे बच्चो की उपस्थिति कम नही होना चाहिए।

Also Read: E-paper 01-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर